हल्द्वानी, मार्च 11 -- रामनगर, संवाददाता। ढिकुली में मानकों का उल्लघंन करने वाले तीन रिजार्ट पर छापा मारा गया है। एक रिजार्ट बिना मानक के चलता मिला। एक अन्य रिजार्ट में भी अनियमित्ताएं मिली। इससे एसडीएम ने एक रिजॉर्ट्स सील करने की तैयारियां कर ली है। पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बुधवार को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि कॉर्बेट के पास ढिकुली में नदिया पड़ाव, कंट्रीन और चिरईया रिजॉर्ट्स के मानकों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि टीम में प्रदूषण विभाग, फायर, लेबर, खाद्य विभाग और पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। बताया कि नदिया पड़ाव में मानक ठीक ठाक मिले हैं। कंट्रीन में कर्मचारियों का सत्यापन समेत कई मानकों की अनदेखी पाई गई है। उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने जुर्माना दस हजार रूपए का लगाया है। वहीं चिरईया रिजॉर्ट में कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.