वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल पर प्रस्तावित शिप फैसिलिटी रिपेयरिंग सेंटर का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए गुरुवार को पटना में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और कार्यदायी संस्था लार्सन ऐंड टूब्रो (एलऐंडटी) के बीच एग्रीमेंट हुआ। प्राधिकरण और एलएंडटी ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। सेंटर निर्माण में करीब 321.39 करोड़ खर्च होंगे। अब तक जहाजों और बड़े जलयानों की मरम्मत नेशनल वाटरवेज-01 पर कोलकाता में होती थी लेकिन यहां सेंटर बनने से इनका मेंटेनेंस आसान होगा। समय और धन की बचत के साथ वाराणसी में रोजगार भी बढ़ेगा। गंगा में जल यातायात तेज होगा। आईडब्ल्यूएआई अधिकारियों के मुताबिक, एक जलयान की मरम्मत में 30 से 40 लोगों की जरूरत पड़ती है। प्रस्तावित सेंटर में एक साथ चार ...