रामनगर में शिक्षकों ने टीईटी का किया विरोध
रामनगर, अगस्त 24 -- रामनगर, संवाददाता। हाईस्कूल और इंटर कालेजों में कार्यरत एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने के आदेश का विरोध शुरू हो गया। राजकीय इंटर कालेज ढेला सोमवार को इस मामले को लेकर राजकीय शिक्षक संघ की बैठक हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल ने कहा 2014 से पहले नियुक्त शिक्षकों को अब टीईटी करने का आदेश निर्गत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों की सेवा शर्तें बदल दी गईं। टीईटी एलटी के विषय-विशेष कार्य से मेल नहीं खाता। एलटी माध्यमिक संवर्ग है प्रारंभिक नहीं। अनुभवी शिक्षकों को अब नई परीक्षा की तैयारी करनी पड़ रही है। पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष बालकृष्ण चंद ने कहा कि वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा को एक परीक्षा के नतीजे से जोड़कर एलटी शिक्षकों की आजीविका और सम्मान को संकट में डालना संवैधानिक मूल्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.