रामनगर, अप्रैल 23 -- रामनगर। रामनगर वन प्रभाग शहर के समीप पर्यटकों व लोगों के लिए एक बेहतर पार्क का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। गुरुवार को डीएफओ ध्रूव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कोसी बैराज व कोसी नदी के पास वन विभाग की जमीन खाली पड़ी थी। अक्सर बाहर के लोग वहां पर दिखते थे। बगल से गुजर रही कोसी नदी में नहाते हुए नजर आते थे। बताया कि खैर समेत कई प्रजाति के पेड़ लगे हैं। इसे सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया जाना है। पार्क के अंदर क्या हो सकता है, इसको लेकर मंथन किया जा रहा है। पर्यटकों को पार्क जंगल का एहसास कराएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.