रामनगर, अप्रैल 3 -- रामनगर। एक युवक ने आधा दर्जन युवकों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी शानू पुत्र मो. यूसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान होंडा सिटी कार में सवार लोग गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि जब वह भागने लगा तो पीछे से आरोपियों ने फायर झोंके। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...