रामनगर, अप्रैल 6 -- रामनगर। पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नाजिम पुत्र असलम निवासी सावल्दे पूर्व रामनगर को निगम के फील्ड से कीकड़ के पेड़ के पास से एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम एएसआई नवीन सोराड़ी, कांस्टेबल गगन भण्डारी, संजय सिंह, संजय कुमार शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.