हल्द्वानी, जून 23 -- रामनगर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के युवाओं ने मंगलवार को भीषण गर्मी और धूप में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए आइसक्रीम का वितरण किया। युवाओं की टीम ने रानीखेत रोड पर राहगीरों, बसों, ऑटो, ई-रिक्शा और बाइक सवारों को आइसक्रीम बांटकर उनकी गर्मी की थकान दूर करने का प्रयास किया। चिलचिलाती दोपहर की तपिश में जब सड़क पर निकलना कठिन हो रहा था, तब युवाओं की यह टोली लोगों के लिए ठंडक का तोहफा बनकर सामने आई। आइसक्रीम मिलते ही यात्रियों के चेहरों पर राहत और मुस्कान छा गई और उन्होंने युवाओं की इस निस्वार्थ सेवा की जमकर सराहना की। यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया गया शरबत यहां यश अग्रवाल, प्रशांत पाण्डे, हर्षित मित्तल, प्रखर अग्रवाल, प्रखर पाण्डे, संदीप गर्ग, आशीष मित्तल और अमित अग्रवाल आदि युवा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...