रामनगर में मृत महिला की हुई शिनाख्त
रामनगर, मई 19 -- राजू वर्मा रामनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृत महिला की शिनाख्त कर ली है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।सोमवार को कोसी बैराज के पास एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। बगल में कीटनाशक की शीशी भी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को सरकारी अस्पताल लेकर आई, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखा गया था। शिनाख्त आनंदी देवी पत्नी आनंद उम्र 65 साल निवासी डॉनपरेवा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता लग सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.