हल्द्वानी, मार्च 8 -- रामनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सरकारी शिक्षकों के संगठन रचनात्मक शिक्षक मंडल ने पहल करते हुए शिक्षा से वंचित रह गई 200 से अधिक महिलाओं और ड्रॉप आउट महिलाओं के लिए स्कूल की शुरुआत की। सांवल्दे पश्चिम में जोतीबा फुले और सावित्री फुले सायंकालीन स्कूल को संचालित करने वाली टीम ने बताया कि रचनात्मक शिक्षक मंडल ने अपने पोषित क्षेत्र में सर्वे कर पाया कि लगभग 200 प्रौढ़ महिलाएं और बालिकाएं अपने बाल्यकाल में पढ़ाई से वंचित रह गई थीं या ड्रॉप आउट हो गई। इसके आधार पर तय किया गया कि उन्हें पढ़ाई कराई जाएगी और भविष्य में रोजगारपरक कोर्सेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल की विधिवत शुरुआत रविवार को की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पढ़ना लिखना सीखो और ओ मेहनत करने वालों, हम होंगे कामयाब जैसे गीतों के साथ हुई। यहां बीडीसी सदस्...