बाराबंकी, फरवरी 18 -- रामनगर। मुख्य हाइवे के चौराहे पर मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरी का आगमन हुआ। जिनका क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव के जय घोष गूंज उठे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुनील सिंह सेवक ने अपने साथियों के साथ पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया। स्वागत के दौरान धार्मिक व सांस्कृतिक वातावरण बना रहा और लोगों ने जयकारे भी लगाए। इस अवसर पर महंत दिव्यागिरी ने उपस्थित लोगों को सनातन धर्म की परंपराओं, उसकी प्राचीनता और समाज में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी और कहा कि सनातन संस्कृति आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना सिखाती है। कार्यक्रम में आदित्य टाइगर, राघवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, रणवीर सिंह, डब्लू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.