रामनगर में मशाल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया
हल्द्वानी, मई 25 -- रामनगर, संवाददाता। नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी व विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने किया। रैली में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने रामनगर पहुंचकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। युवाओं ने सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कहा कि देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सचिन कुमार आर्य, प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान,विधानसभा अध्यक्ष दीपक रावत, सभासद तनुज दुर्गापाल, सभासद सलमान सलमानी, अमित कुमार, विजय बिष्ट, नितिन सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.