रामनगर, अप्रैल 8 -- रामनगर। शहर में किताब विक्रेताओं की दुकानों पर प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई की। किताबें बिक्री के बाद भी बिल नहीं देने का मामला सामने आने पर एसडीएम ने तीन दुकानदारों को लताड़ लगाई है। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में मंगलवार की शाम और बुधवार को शहर के स्टेशनरी और बुक सेलरों की दुकानों पर छापे मारे गए। एसडीएम ने बताया कि कई लोगों ने किताब और ड्रेस खरीदने में अधिक दाम वसूलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि करीब छह दुकानों पर छापे मारे गए। बताया कि कई अभिभावकों को किताबें खरीदने के बाद भी बिल नहीं दिया गया था। इस पर दुकनदार से जानकारी ली गई। बताया कि अधिकांश अभिभावक कुछ बोल ही नहीं सके। बताया कि तत्काल बिल देने के निर्देश दिए गए हैं। मानकों की अनदेखी करने पर कार्रवाई को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.