रामनगर में मथुरादत्त मठपाल की स्मृति में बन रहे भवन का शिलान्यास
रामनगर, मई 10 -- रामनगर। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मथुरादत्त मठपाल की स्मृति में बनने जा रहे भवन का रविवार को ग्राम सांवल्दे पश्चिम में शिलान्यास किया गया। वरिष्ठ संस्कृति कर्मी जहूर आलम, जनकवि बल्ली सिंह चीमा, दुदबोली पत्रिका के संपादक चारु तिवारी, नंदिनी मठपाल, प्रो गिरीश चंद्र पंत, प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से यह शिलान्यास किया। कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल ने बताया कि जनसहयोग से यह भवन दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। इसमें पाठकों के लिए पूरा उत्तराखंडी लोकसहित्य उपलब्ध रहेगा। शोधार्थियों के लिए रहने की व्यवस्था भी होगी। कार्यक्रम के दौरान एक कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। इस मौके पर निखिलेश उपाध्याय, अशोक जोशी, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. अनुपम शुक्ला, दिनेश पांडे, पुष्पा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.