रामनगर, मई 1 -- रामनगर। मई दिवस आयोजन समिति के बैनर तले शहीद चौक लखनपुर पर जनसभा का आयोजन किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुलूस भगत सिंह चौक भवानीगंज पर सम्पन्न हुआ। सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सभी कल्याणकारी बोर्डों के साथ समूची कानूनी और संस्थागत सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है और उसकी जगह ई-श्रम पोर्टल के रूप में सामाजिक सुरक्षा का भ्रम फैलाया जा रहा है। वक्ताओं ने वर्तमान में मजदूर आंदोलन पर हो रहे दमन पर रोक लगाने और सभी गिरफ्तार मजदूर नेताओं, बुद्धिजीवियों को तत्काल रिहा करने की भी मांग की। इस दौरान संयोजक चंद्रबल्लभ छिमवाल, कर्मचारी शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल, ट्रेड यूनियन नेता रोहित रुहेला, आइसा के सुमित कुमार, मो. आरिफ, तुलसी छिमवाल, शारदा आर्य, राज पांडे, कमल वर्मा, जमन राम, भुवन, उबैदुल हक, चंपा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.