रामनगर में भवानीगंज चौराह पर भिड़े दो पक्ष
रामनगर, मई 9 -- रामनगर, संवाददाता। मोहल्ला भवानीगंज में शुक्रवार देर रात मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष एक दूसरे को धक्कामुक्की और मारपीट करते हुए भवानीगंज चौराहे पर पहुंच गए। इससे एसएसबी को लाठियां फटकार कर लोगों को भगाना पड़ गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि भवानीगंज चौराहा अतिव्यस्त जगहों में पड़ता है। पुलिस व एसएसबी के जवानों के समझाने के बाद भी नशे में धुत लोग एक दूसरे से मारपीट करते रहे। इससे माहौल खराब होने की आशंका रही। बताया कि लाठियां फटकार के लोगों को वहां से हटाया गया। बताया कि भवानीगंज के पास संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामला एक दूसरे को गाली-गलौच को लेकर हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.