रामनगर, फरवरी 27 -- रामनगर। रामनगर में इन दिनों बैठकी होली की धूम है। महिलाएं टोली बनाकर होली गायन कार्यक्रमों में पहुंच रही हैं। शुक्रवार को महिलाओं ने ऐसी बंसी बजाई घनश्याम ने और होली खेलन कैसे जाऊं सखी रे जैसे पारंपरिक गीतों पर स्वर स्वांग और नृत्य की प्रस्तुति दी। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर महिलाओं ने आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश भी दिया। खड़ी होली और बैठकी होली की परंपरा विशेष रूप से लोकप्रिय है। खड़ी होली में महिलाएं गोल घेरा बनाकर खड़े होकर सामूहिक गायन करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.