गंगापार, फरवरी 21 -- ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 के अध्याय-2 के नियम-09 के तहत बुधवार को मेजा तहसील के रामनगर गांव के पंचायत भवन पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सचल ग्राम न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया जाएगा। ग्राम न्यायालय मेजा की ओर से जारी सूचना में अधिवक्ता संघ, तहसील मेजा से अनुरोध किया गया है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक अधिवक्ताओं तक प्रसारित करें, ताकि वादकारी अपने मामलों के निस्तारण हेतु उपस्थित हो सकें और अधिकाधिक प्रकरणों का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.