रामनगर, अप्रैल 10 -- रामनगर। ग्राम शक्तिनगर पुछड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमीर हुसैन के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई इकबाल ने बताया कि अमीर हुसैन का एक मकान फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने उसी निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर अमीर हुसैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.