रामनगर, अप्रैल 27 -- रामनगर, संवाददाता। बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कटौती नहीं रूकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बिजली कटौती के विरोध में शहर में जुलूस निकाल कर बिजली दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता के हिस्से की बिजली बाहर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। सरकार उपभोक्ताओं को अंधेरे में रख रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर पर भी तंज कसते हुए कहा कि ये मीटर इतने स्मार्ट हैं कि बिजली रहे या ना रहे, बिल का रास्ता कभी नहीं भूलते। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेसियों ने बयां किया दुखड़ा जनता पसीने में बैठी है, लेकिन बिल देखकर विभाग की मुस्कान चमक रही है। पूर्व विधायक ने बिजली विभाग के...