कन्नौज, मई 8 -- नगर पालिका परिषद के रामनगर वार्ड संख्या-3 स्थित पश्चिमी बाईपास के पास अपशिष्ट जल एवं बाढ़ निकासी की समस्या के समाधान के लिए शासन ने बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश शासन ने सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत प्रस्तावित अपशिष्ट जल/बाढ़ पम्पिंग स्टेशन एवं नाला निर्माण परियोजना को 837.94 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह भी पढ़ें- सावित्री हॉस्पिटल के पास बनेगा सेम्पवेल, नाले से हटेंगे अतिक्रमणपरियोजना की पहली किश्त साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा था। हालांकि इसके लिए पालिका प्रशासन ने भी पहल की थी और पानी निकासी के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा ...