रामनगर में बगीचे में मिला अधेड़ का शव
रामनगर, जून 18 -- रामनगर। एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार दोपहर को 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिल्किया क्षेत्र के बगीचे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाकर देखा तो एक 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है और उसके पास एक जहर की शीशी भी पड़ी हुई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की खिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.