रामनगर, मार्च 2 -- रामनगर। कंदला में कुछ लोगों के एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच लोगों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। गुरमीत सिंह पुत्र जनरैल सिंह निवासी कंदला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिन रविवार सुबह अर्जुन पुत्र गुरदास सिंह, सुमित्रो कौर पुत्री गुरदास सिंह निवासी कंदला, रोहित गुज्जर, हितेश, हिमांशू निवासी रामनगर ने तमंचे, तलवारों के साथ घर में घुस गए और जान से मारने की नीयत से तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। परिजनों ने विरोध किया तो उन्होंने तलवार से हमला कर दिया किया। बताया कि आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं और भविष्य में उनके परिवार को जान माल का खतरा बना है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धर पकड़ को टीम गठित की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.