बुलंदशहर, मार्च 14 -- रामनगर के कांदला में बीते एक मार्च को हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने घटना में वांछित आरोपी हितेश शर्मा उर्फ हितेश पण्डित को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी यूपी के बुलन्दशहर जिले का रहने वाला है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कांदला गांव के गुरमीत सिंह पुत्र जनरैल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि अर्जुन, रोहित गुज्जर, हितेश, हिमांशु आदि ने उसके घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की नियत से फायरिंग व मारपीट की। इस मामले में कोतवाली पुलिस में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुमानपुर क्षेत्र में एक युवक पैदल गुमानपुर की ओर जाते दिखा। पुलिस ने युवक की पहचान करने के बाद आरोपी को मौके पर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.