रामनगर, अप्रैल 29 -- रामनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर के थोक फल व सब्जी विक्रेताओं के एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि मोहल्ला गूलरघट्टी, सराय गली सब्जी मंडी, नवीन फल व सब्जी मंडी में सघन जांच अभियान फलों और सब्जियों में कृत्रिम रूप से पकाने और रंगों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ चलाया गया। सभी फल व सब्जी व्यवसायियों को कृत्रिम रूप से पकाने और कीटनाशकों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें जागरूक किया गया। 11 फलों व सब्जियों खाद्य नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। यह भी पढ़ें- फल-सब्जियों के छह, अंडों के दो नमूने लिए यह भी पढ़ें- तीन फल एवं सब्जी विक्रेताओं के पास नहीं मिला एफएसएसएआई लाइसेंस, भेजा नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...