हल्द्वानी, जून 6 -- रामनगर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोगीपुरा में चोरों ने सेंध लगाई है। स्कूल के चार पंखे, टीवी और अन्य सामान ले गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने मेज में खड़े होकर स्कूल के चार पंखे निकाल ले गए। इसके अलावा चोरों ने अल्मारी भी खंगाली है। बताया कि अल्मारी में रखे तिरंगे को जमीन पर फेंक दिया। स्कूल के अंदर तोड़फोड़ भी की है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- रामनगर में प्राथमिक विद्यालय से चार पंखे और टीवी चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...