बगहा, फरवरी 24 -- रामनगर। पुलिस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को नगर के अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम में पुलिस प्रशासन व पत्रकार व जनप्रतिनिधि टीम के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस-प्रशासन की टीम ने पत्रकार - जनप्रतिनिधि की टीम को 43 रन से पराजित कर कप पर कब्जा कर लिया। यह मैच 12-12 ओवरों का खेला गया। पत्रकार- जनप्रतिनिधि टीम की कमान सुजल सिंह ने संभाली, वहीं पुलिस- प्रशासन टीम की कप्तानी की जिम्मेवारी बीडीओ अजीत कुमार के पास थी। टॉस जीतकर पुलिस प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 96 रन बनाए। जवाब में पत्रकार- जनप्रतिनिधि टीम 53 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।इस रोमांचक मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन के लिए आरओ कुंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले को देखने ...