रामनगर में पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
रामनगर, जुलाई 10 -- रामनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा रामनगर के पदाधकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय घास मंडी में धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद उप जिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में प्रदर्शनकारी तहसील परिसर में एकत्रित हुए। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मनराल की अध्यक्षता और ब्लॉक मंत्री मनीता कटारिया के संचालन में जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि शिक्षकों के कई मांगें पूरी नहीं की गई हैं। बावजूद इसके शिक्षकों पर कई नियम थोपे जा रहे हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा और पुरानी पेंशन बहाली सहित प्राथमिक शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन के व्यापक रणनीति तय की गई है। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन लागू करने, टीईटी वाध्यता पर सुप्रीम कोट के निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.