रामनगर में पनीर, दूध के पांच सैंपल लिए
रामनगर, अगस्त 12 -- रामनगर। एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक के बाद खाद्य विभाग ने टीम ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने पनीर, दूध, घी और मिठाई समेत पांच सैंपल जांच को लिए है। जिला खाद्य सहायक अधिकारी अजब सिंह रावत और खाद्य निरीक्षक असलम खान ने रामनगर में दूध और दूध से बने उत्पादों की बिक्री करने वाले करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों को चेक किया। इस दौरान अलग-अलग दुकानों और प्रतिष्ठानों से पनीर के दो, घी का एक, दूध का एक और मिठाई का एक सैंपल लिया गया। सभी सैंपलों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.