रामनगर, जनवरी 7 -- रामनगर। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर गुरु मत प्रचार कमेटी रामनगर की ओर से नगर में पूरे उल्लास के साथ महानगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस कीर्तन में जहां एक और गुरु वाणी से पूरी संगत निहाल हो गई तो वही पंच प्यारों की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। गुरु मत प्रचार कमेटी के उपाध्यक्ष हरमिंदर सिंह ने बताया कि इस वर्ष यह महानगर संकीर्तन पीरुमदारा गुरुद्वारे से शुरू हुआ। रामनगर में मुख्य मार्ग से होता हुआ नगर के मुख्य बाजार में भ्रमण के उपरांत रामनगर गुरुद्वारा पहुंचा। आयोजित माह लंगर का प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस महानगर संकीर्तन में आसपास के सभी गुरुद्वारों ने प्रतिभाग किया। बाहर से आए कलाकारों ने जहां एक और अपनी सुंदर प्रस्तुति दी तो वहीं झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। महानगर संकीर्तन का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.