रामनगर, मई 16 -- रामनगर। मानसून को देखते हुए पालिका ने नालियों के ऊपर बने 40 पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। शनिवार को नगर पालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने भवानीगंज से काशीपुर रोड तक 40 पक्के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है। ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि मानसून को लेकर तैयारियां की जा रही है। बताया कि कई जगहों पर नालियों पर पक्के निर्माण किए गए थे। बताया इससे बरसात में जलभराव का संकट हो सकता था। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: केसी घोष लेन बमकाली मोहल्ले में हथिया नाला का पक्कीकरण हो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...