रामनगर, अगस्त 25 -- रामनगर। घर से बिना बताए गई एक नाबालिग को पुलिस दो घंटों में खोज निकाला। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शहर निवासी एक बालिका बीते सोमवार को अचानक लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस ने शहर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बताया कि बालिका अपनी सहेली के साथ पाटकोट चले गई थी, पुलिस दो घंटों में बालिका को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...