रामनगर, अप्रैल 17 -- रामनगर। रामनगर के भवानीगंज स्थित बड़ी नहर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। कई दिनों से युवक नशे की हालत में दिख रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त रामनगर ग्राम लूटाबड़ निवासी 35 वर्षीय सोनू पुत्र दीवानी राम के रूप हुई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक अविवाहित था। वह शराब का अधिक सेवन करता था। शराब का अधिक सेवन करने से उसकी मौत होना माना जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह का पता लग सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...