रामनगर में नवविवाहिता ने फांसी लगा जान दी
रामनगर, मई 29 -- रामनगर। चिल्किया में एक नवविवाहिता ने शुक्रवार को अपने घर पर पंखे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नवविवाहिता की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। चिल्किया में शुक्रवार को 24 वर्षीय मधु पत्नी खीम सिंह ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवविवाहिता का मायका ऊधमसिंह नगर के जसपुर स्थित मोहल्ला जुलहान में है। वह गुरुवार को अपने भाई के साथ मायके से ससुराल आई थी। जिसके बाद चला गया था। उसका पति एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। कोतवाल ने बताया कि दोपहर में मृतका की जेठानी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोलने पर उसे तोड़ा गया तो नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.