रामनगर में नवनियुक्त पदाधिकारी का किया स्वागत
रामनगर, मार्च 24 -- रामनगर। भाजपा जिला नैनीताल अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जिक्रान, जिला महामंत्री दानिश सिद्दीकी और आईटी संयोजक सरफराज हुसैन ने मंगलवार को विधायक से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। विधायक दीवान सिंह बिष्ट और भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने पदाधिकारियों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, विधायक प्रतिनिधि जगमोहन सिंह बिष्ट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद अली नकवी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.