रामनगर, अप्रैल 1 -- रामनगर। देर रात सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। कानिया चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रामनगर के ग्राम सांवल्दें निवासी अमित उर्फ दिगंबर पुत्र गोविंद सिंह 19 वर्ष , भास्कर पुत्र अमीर सिंह 21 वर्ष और उमेश पुत्र वीरेंद्र सिंह 21 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर सांवल्दें से रामनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से ग्राम पाटकोट निवासी पंकज पुत्र नंदलाल अपनी बुलेट बाइक से अकेले रामनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइक कानिया चौराहे के समीप पहुंचीं, अचानक आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.