बगहा, मार्च 6 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर में होली के दिन अलग-अलग हुई सड़क दुघर्टनाओं में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप जख्मी हो गया हैं। नगर के आर्यनगर रेलवे ढाला के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन ने गोलू कुमार (4) को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आर्यनगर निवासी सोनू कुमार का पुत्र गोलू कुमार अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसको कुचल दिया। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गोलू कुमार के शव को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया हैं। घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.