रामनगर, अगस्त 25 -- रामनगर। दिल्ली में आंदोलनकारियों पर हुए बल प्रयोग के विरोध में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को रामनगर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर से लखनपुर चौक तक जुलूस निकालकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने देश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए गृह मंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...