गंगापार, फरवरी 7 -- मेजा विधानसभा क्षेत्र के रामनगर गांव में शनिवार को तीन महापुरुषों की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रामनगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने गांव के तीन अलग-अलग स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं सहित स्वतंत्रता सेनानी पट्टिका का अनावरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...