रामनगर, जनवरी 22 -- रामनगर। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव मे संस्कार भारती के नेतृत्व में बसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया है। इस दौरान शंख बजाओ, ऐपण प्रतियोगिता में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद दुर्गापुरी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिला सहायता समूह, स्कूल टीम, संस्कृति विभाग की टीमों व छोलिया टीम ने उत्तराखंड कि संस्कृति पर आधारित झाकियां निकाली। यहां बालम बिष्ट, राजीव शाह, तारा सती, भाजपा नेता राकेश नैनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, कमल बेलवाल, गिरीश मठपाल, दीप जोशी, कमल सती, मोहन बिष्ट, नवीन करगेती, विनीत रिखाड़ी, मनोज पपनै, मानवेन्द्र कालाकोटी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.