रामनगर, मार्च 18 -- रामनगर। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर कोतवाल सुशील कुमार ने नेतृत्व में रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान कोसी बैराज, रानीखेत रोड और घास मंडी के समीप चलाया गया। कोतवाल ने बताया कि तीन दर्जन वाहनों का चालान और आठ बाइकें सीज की गई है। इस मौके पर एसएसआई दीपक बिष्ट, महेंद्र प्रसाद, पीरुमदारा पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मालधन पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.