वाराणसी, फरवरी 10 -- रामनगर, संवाददाता। टेंगरा मोड़ के पास बालू मंडी के अहाते में एसओजी- 2 टीम ने सोमवार रात छापेमारी कर डीजल-पेट्रोल कटिंग करने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन टैंकर डीजल-पेट्रोल बरामद किया गया है। उधर, मंगलवार को दिन भर थाने में आरेपियों को छुड़ाने के लिए पेशबंदी होती रही। पकड़े गए आरोपियों में मुगलसराय निवासी जितेंद्र शर्मा, विवेक चौहान, बेचन, बरेका निवासी सोनू जायसवाल, राबर्ट्सगंज निवासी लालू यादव, सद्दाम हुसैन, मिर्जामुपर के अदलहटा निवासी गोपाल केसरी, जमालपुर निवासी राज यादव, सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ निवासी प्रेमचंद हैं। मौके से राजस्थान एवं यूपी के नंबर के तीन टैंकर बरामद हुए। पिछले एक वर्ष में इस क्षेत्र में चौथी बार गैंग पकड़ा गया है। रात में ही जिला आपूर्ति विभाग, पेट्रोलियम विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.