रामनगर, मार्च 31 -- रामनगर। डिप्लोमा जेई महासंघ के आंदोलन को युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया है। मंगलवार को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में पीडब्लूडी धरना स्थल पर नारेबाजी कर विरोध किया गया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं, लेकिन बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि सरकार उनकी तकनीकी और वित्तीय विसंगतियों को लंबे समय से अनदेखा कर रही है। यहां वासिफ, राज कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक तिवारी, अमित कुमार, दीपक रावत, नितिन शाह, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन दीपक राणा, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, आसिफ अंसारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.