रामनगर, अप्रैल 8 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना लगातार जारी है। बुधवार को धरने के 17वें दिन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और इंजीनियरों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महासंघ ने विधायक को 27 सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने विधायक से कहा कि वे विकास कार्यों को बाधित नहीं करना चाहते, लेकिन उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शासन में बैठे कुछ अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। विधायक ने जल्द ही उनके मांगों का समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रांतीय संगठन सचिव डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ राजेंद्र गिरी, प्रमोद कुमार, जगत नारायण, मनमोहन सिंह बिष्ट, भारत नंदन पांडे, राजकुमार, दीप चन्द्र पाण्डे, तनु...