रामनगर में डंपर से टकराई कार, गाजियाबाद के युवक की मौत
हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- रामनगर। शुक्रवार की सुबह हल्दुआ के पास कार व एक डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गाजियाबाद निवासी युवक की मौत हो गई है। उसकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि एक काली रंग की नई स्कॉर्पियो टेंपरेरी जो काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही थी। एक डम्पर पीरूमदारा से काशीपुर को जा रहा था। चौधरी ढाबा के पास आमने सामने की टक्कर हो गया। जिसमें स्कॉर्पियो चालक यतीस यादव पुत्र सुरेश चंद यादव उम्र 45 निवासी शाहपुर बमेठा थाना वेबसिटी गाज़ियाबाद की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी शीतल घायल है। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डम्पर चालक द्वारा ओवरटेक करने से एक्सीडेंट हुआ। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.