रामनगर, अप्रैल 21 -- रामनगर। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र की दुकानों के आगे लगे टीन शेड न हटाने को लेकर नगर पालिका के ईओ आलोक उनियाल को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को व्यापारियों ने कहा कि बाजार की अधिकांश दुकानों के आगे लगे टीन शेड लंबे समय से स्थापित हैं। यह टीन शेड ग्राहकों को धूप, वर्षा व अन्य मौसम से बचाने के लिए लगाए गए हैं। हाल ही में जानकारी मिली है कि नगर पालिका द्वारा इन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस पर व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से अनुरोध किया कि टीन शेड न हटाए जाएं। उनका कहना है कि ये किसी प्रकार से मार्ग में बाधा उत्पन्न नहीं करते हैं। यहां सभासद शिवी अग्रवाल, व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, बब्लू अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शलभ मित्तल, विकास अग्रवाल, कपिल शर्मा, हर्षित, राहुल आदि रहे। ...