रामनगर में जिला बदर आरोपी पकड़ा
रामनगर, अगस्त 19 -- रामनगर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर में जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने बीते 23 अप्रैल को आरोपी अनुज राज सिंह निवासी शिव कॉलोनी चोरपानी रामनगर के खिलाफ छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की थी। पुलिस सत्यापन अभियान में अनुज शिवनगर रपटे के पास मिला। गुण्डा एक्ट के प्रावधानों का उलंघन करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.