रामनगर, फरवरी 12 -- रामनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष इंदर पाल सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने बस अड्डा क्षेत्र में हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर कोतवाल के संबोधित ज्ञापन एसएसआई महेंद्र प्रसाद को सौंपा। उन्होंने बताया कि सात फरवरी की रात रामनगर-हल्द्वानी मार्ग स्थित बस अड्डे पर अज्ञात व्यक्तियों ने ताले तोड़कर बसों की बैटरियां चोरी कर लीं। इसके अलावा दुकानों और खोखों के ताले सब्बल से तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया। दुकान स्वामियों के तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कोतवाल सुशील कुमार ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे और लाइट लगवाने की भी बात कही है। यहां राहुल, शुभम कुमार, अक्षय, दिवाकर, दीपक वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, सार्थक, अंश, मोहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.