रामनगर में चेन चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारियों में रोष
हल्द्वानी, जून 7 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर में बीती 25 मई को कलश यात्रा के दौरान चार महिलाओं से लाखों रुपये की सोने की चेनें लूटने और जेब काटने की घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। रविवार को कोसी रोड स्थित रामलीला परिसर में व्यापारियों और पीड़ित परिवारों की बैठक हुई, जिसमें कोतवाल सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। कोतवाल ने शीघ्र खुलासे का आश्वासन देते हुए सहयोग की अपील की। व्यापारियों ने बाजार में बढ़ती चोरियों पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और घटना का जल्द अनावरण करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में चोर नहीं पकड़े गए, तो उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, सभासद शिवी अग्रवाल, व्यापारी शलभ मित्तल, मनमोहन अग्रवाल, शरद मेहरोत्रा, राजू मेहरोत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.