रामनगर, दिसम्बर 26 -- रामनगर। संयुक्त संघर्ष समिति ने बुलडोजर पर रोक लगाने, सभी वन ग्रामों गोठ खत्तों को राजस्व ग्राम घोषित करने आदि को लेकर चार जनवरी को रामनगर में जन सम्मेलन का ऐलान किया है। शुक्रवार को संयुक्त संघर्ष समिति ने ग्राम सुंदरखाल में जन सभा का आयोजन कर वक्ताओं ने कहा कि सांसद ने वन ग्रामों को बिजली, पानी और मूलभूत अधिकार देने का दावा किया था। यदि वे वास्तव में वन ग्रामों के साथ हैं तो वे पहले पुछड़ी से विस्थापित 90 परिवारों का पुनर्वास करें। कहा कि आयोजित जन सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट रवीन्द्र गड़िया, वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के तरुण जोशी, चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल, उपपा नेता पीसी तिवारी किसान, नेता अवतार सिंह उत्तराखंड के जाने-माने सामाजिक राजनीतिक संगठनों के नेता भागीदारी करेंगे। इस दौरान खीमराम, प्रेम राम, पूरन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.