रामनगर, मार्च 22 -- रामनगर। हल्द्वानी मार्ग बैलगड़ में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को 317 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बैलगढ़ में एक बाइक सवार युवक को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी में उसके पास से 317 ग्राम चरस बरामद हुई। इस आरोपी राज सागर पुत्र भारत सागर निवासी नई बस्ती गूलरघट्टी को मय वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी पर केस दर्ज उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.